सब बर्बाद हो गया... जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली को जब मिली छोटे भाई अबान की मौत की खबर, चीख-चीखकर रो पड़ा
झांसी जेल में बंद अली अहमद छोटे भाई आबान का इंतजार करता रह गया, लेकिन मुलाकात से पहले ही सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर मिली. सूचना मिलते ही अली फूट-फूटकर रो पड़ा. हादसे ने अतीक अहमद के परिवार को फिर झकझोर दिया.
ADVERTISEMENT

Ali Ahmed
झांसी जेल की सलाखों के पीछे बंद अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद अपने सबसे छोटे भाई अबान का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. घड़ी की सुइयां घूमती रहीं, दिन ढलता गया, लेकिन आबान नहीं पहुंचा. भाई से मिलकर मन हल्का करने की आस लगाए बैठे अली को आखिरकार आबान का दीदार तो नहीं मिला. लेकिन उसकी मौत की खौफनाक खबर जरूर मिल गई. जैसे ही जेल प्रशासन ने अली को बताया कि प्रयागराज से उससे मिलने आ रहा उसका छोटा भाई अबान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है, वह बेसुध हो गया और फूट-फूट कर रोने लगा.
