Amethi Gas Crisis: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर: दिव्यांग और आम लोग लाइन में परेशान, प्रशासन से बड़ी मांग
Amethi News: अमेठी में दिव्यांगजनों को समय पर गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या को लेकर संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अलग काउंटर व प्राथमिकता व्यवस्था लागू करने की मांग की.
ADVERTISEMENT

Amethi News: अमेठी तहसील क्षेत्र में दिव्यांगजनों को गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या को लेकर भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया कि बुकिंग होने के बावजूद दिव्यांगजनों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.