40 हजार फीस भर दी और स्कूल सील हो गया... मेरठ में बिलखती महिलाओं ने पूछे तीखे सवाल, पसीज जाएगा दिल
Meerut Sealing News: मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. बच्चों के स्कूल और रोजी-रोटी छिनने से परेशान महिलाओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Meerut News
शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई सीलिंग की कार्रवाई ने कोहराम मचा दिया है. यूपी Tak की टीम ने ग्राउंड जीरो पर उन महिलाओं से बात की, जिनकी दुकानें साल कर दी गई हैं. रोजी-रोटी छिनने के गम में डूबी इन महिलाओं का कहना है कि प्रशासन ने बिना किसी ठोस विकल्प के उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया है.