MBA की पढ़ाई करने के लिए किडनी बेचने की बात कहने वाले आयुष के गांव वालों ने अलग ही कहानी बता दी, जानकर चौंक जाएंगे
Ayush Kidney Case: कानपुर में किडनी बेचने का दावा करने वाले आयुष की निकली काली सच्चाई. ऐयाशी के लिए बेची 15 बीघा जमीन, एयर होस्टेस से की शादी और नशे की लत से तंग आकर पिता ने की थी खुदकुशी. 2021 से गांव नहीं लौटा आयुष. बेसहारा मां को भी छोड़ा.
ADVERTISEMENT

Aayush
Ayush Kidney Case: MBA की पढ़ाई पूरी करने के लिए कानपुर में किडनी बेचने की शिकायत के बाद सुर्खियों में आए आयुष की कहानी में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है. बेगूसराय के औगान गांव के रहने वाले आयुष को लोग अब तक बेचारा समझ रहे थे. लेकिन उसके गांव वालों ने उसे लेकर जो कहानी बताई है वो चौंकाऊ है. आयुष ने दावा किया था कि उसने गरीबी और पढ़ाई के लिए किडनी बेची है.लेकिन हकीकत यह है कि आयुष ना तो एमबीए का छात्र है और न ही उसकी जमीन गरीबी के कारण गिरवी है. सच तो यह है कि आयुष ने अपने ऐशो-आराम और गलत आदतों के लिए अपने हिस्से की 15 बीघा पुश्तैनी जमीन बेच डाली.वहीं उसकी मां गांव में अकेले रहकर अपनी जिंदगी गुजार रही हैं.