Barabanki Accident: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: बेकाबू DCM ने ई-रिक्शा और बिजली पोल को मारी जोरदार टक्कर
Barabanki Accident News: बाराबंकी के रामनगर में अनियंत्रित डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
ADVERTISEMENT

Barabanki Accident News: बाराबंकी जनपद के कस्बा रामनगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित डीसीएम वाहन ने बैटरी चालित ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गया. घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब अचानक हुई इस टक्कर से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेज आवाज सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए.