Amethi News: सुविधाएं मांगने पर दिव्यांग पर केस! स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर बवाल
Amethi disabled man case: अमेठी में अस्पताल की सुविधाओं को लेकर वीडियो वायरल करने वाले दिव्यांग दंपति के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. आरोप है कि अस्पताल में व्हीलचेयर और अन्य बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर वीडियो बनाने वाले दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ ही स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस में शिकायत दे दी.
ADVERTISEMENT

Amethi disabled man case: अमेठी जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप है कि अस्पतालों में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और अटेंडेंट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय विभाग ने दोनों पैरों से दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ ही कार्रवाई की तैयारी कर ली है.