Raebareli Police Crackdown: रायबरेली में गौ-तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 वांटेड समेत 3 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद
Raebareli Crime News: रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित तीन शातिर आरोपियों को अवैध तमंचों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Crime News: रायबरेली जिले में अपराधियों और गौ-तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में ऊंचाहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों और उनके एक साथी को अवैध असलहों के साथ दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से 12 बोर और 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.