लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ सेंट्रल मार्केट की 44 इमारतें होंगी सील, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यापारियों में हाहाकार, ये है पूरा मामला

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 आवासीय भवनों को सील किया जाएगा. इनमें स्कूल, अस्पताल और बैंकट हॉल शामिल हैं. व्यापारियों ने इसका कड़ा विरोध किया है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
google news

मेरठ में शास्त्री नगर के प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में आवासीय भूखंडों पर चल रहे व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है. अदालत ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए उन सभी बड़े व्यावसायिक परिसरों, स्कूलों, नर्सिंग होम और बैंकों को सील करने का निर्देश दिया है जो आवासीय जमीन पर बिना अनुमति के चल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद व्यापारियों, डॉक्टरों और स्कूल संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.