मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के समर्थन में क्यों उतरे सलमान खान? सोशल मीडिया पर मचा हल्ला
Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के लोन विवाद और चेक बाउंस मामले के बीच सलमान खान ने उनका समर्थन किया है. एक्टर ने अवॉर्ड शो में हुई बातचीत पर सफाई देते हुए सौरभ द्विवेदी का बचाव किया है.
ADVERTISEMENT

UP news
Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव पिछले कुछ समय से 5 करोड़ रुपये के लोन और चेक बाउंस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. इस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल की सजा भी काटनी पड़ी. जेल से बाहर आने के बाद हाल ही में संपन्न हुए चेतक फिल्म स्क्रीन अवॉर्ड्स में राजपाल यादव और एंकर सौरभ द्विवेदी के बीच हुई बातचीत का एक हिस्सा वायरल हो गया, जिसने इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है.