पति आलोक से विवाद के चलते चर्चा में रहने वालीं PCS ज्योति मौर्य अभी किस पद पर कहां हैं तैनात?
PCS ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का विवाद 2026 में फिर सुर्ख़ियों में है. आलोक के सुलह के दावों के बीच यूपी Tak की टीम गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंची. वर्तमान में ज्योति मौर्य कहां तैनात हैं, उनका करियर कैसा रहा और इस निजी विवाद पर उनका ताज़ा रिएक्शन क्या है, सब कुछ खबर में आगे पढ़िए.
ADVERTISEMENT

ADM Jyoti Maurya and Alok Maurya
Jyoti Maurya News: अभी पिछले कुछ दिनों से ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य खबरों की सुर्खियों में हैं. खासकर सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. एक दावा है खुद अलोक मौर्य की ओर से किया गया है कि उनका अब अपनी पत्नी से विवाद सुलझ गया है. वहीं, दूसरी तरफ ये खबर निकलकर सामने आई है कि ज्योति मौर्य आने वाले कुछ दिनों में अलोक से तलाक ले लेंगी. हालांकि ज्योति मौर्य ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि मौजूदा वक्त में ज्योति मौर्य कहां तैनात हैं और अभी वह किस पर पर हैं?