लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर DM ने प्रेमनाथ यादव, अमित यादव और नेहा श्रीवास्तव को क्लर्क से चपरासी क्यों बना दिया? वजह हैरान कर देगी

Clerk Demoted to Peon:कानपुर कलेक्ट्रेट में टाइपिंग परीक्षा में फेल होने पर 3 जूनियर क्लर्कों का डिमोशन. एक मिनट में 25 शब्द न टाइप कर पाने पर DM ने प्रेमनाथ, अमित और नेहा को बाबू से चपरासी बनाया. मृतक आश्रित कोटे से मिली नौकरी में दक्षता न दिखाने पर हुई कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Kanpur News:सांकेतिक तस्वीर
Kanpur News:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कामकाज में ढिलाई बरतने वालों के लिए कानपुर कलेक्ट्रेट से एक नजीर पेश की गई है. यहां तैनात तीन जूनियर क्लर्क प्रेमनाथ यादव, अमित कुमार यादव और नेहा श्रीवास्तव को उनकी कार्यकुशलता में कमी के चलते पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी यानी कि चपरासी के पद पर भेज दिया गया है. वजह सिर्फ इतनी थी कि वे निर्धारित मानक के अनुसार टाइपिंग स्पीड हासिल नहीं कर सके थे.