Ballia News: बलिया में डॉक्टरों की कमी से बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था, एक और इस्तीफा—मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
Ballia Doctor Resignation News: बलिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बीच वरिष्ठ फिजिशियन के इस्तीफे से स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट गहरा गया है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

Ballia Doctor Resignation News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद वेंटिलेटर पर नजर आ रही है. जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के बीच एक और बड़े इस्तीफ़ा ने हड़कंप मचा दिया है. जिला अस्पताल के जाने-माने फिजिशियन डॉक्टर पंकज झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, पिछले 5 सालों के भीतर जिले के सरकारी अस्पतालों को छोड़ने वाले यह 7वें डॉक्टर हैं. बढ़ते दबाव और मीडिया के सवालों के बीच बलिया के प्रभारी सीएमओ डॉक्टर आनंद सिंह का कहना है कि चिकित्सकों की भारी कमी है. जो डॉक्टर बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है और उन्हें जल्द लौटने के लिए सख्त नोटिस जारी किया जाएगा.