रील का चक्कर पड़ा भारी! मेरठ के सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने उतार दिया वीडियो बनाने का भूत, किचन-कमरों में छिपे लोग!
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ करना लोगों पर भारी पड़ गया. सोमवार दोपहर सर्किट हाउस में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया.
ADVERTISEMENT

Meerut Bee Attack News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ करना लोगों पर भारी पड़ गया. सोमवार दोपहर सर्किट हाउस में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए कुछ लोग किचन में घुस गए, तो कुछ ने कमरों में छिपकर खुद को बचाया. इस घटना में अभिनव नाम का एक युवक बेहोश हो गया, जबकि करीब 15 से 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रील बनाने के दौरान छत्ते से छेड़छाड़ का आरोप
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मेरठ के सर्किट हाउस में दो युवक रील बना रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी. इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड अचानक लोगों पर टूट पड़ा. देखते ही देखते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोगों ने किचन में जाकर दरवाजा बंद कर लिया, जबकि अन्य लोग कमरों में घुस गए. बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों का यह उत्पात करीब एक घंटे तक चलता रहा.
यह भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने के बाद मुस्कान ने जेल से बताया अपना अगला प्लान, अब उठाएगी ये कदम!
अभिनव को कई डंक लगे
मधुमक्खियों के हमले में अभिनव नाम के युवक को लगातार कई डंक लगे, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा करीब 15 से 20 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अचानक हुए इस हमले के कारण सर्किट हाउस परिसर में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. घटना के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश करते नजर आए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पानी की बौछार कर भगाईं मधुमक्खियां
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार करके मधुमक्खियों को भगाया, जिसके बाद स्थिति को संभालने में मदद मिली. सर्किट हाउस के केयरटेकर सुरेश चंद ने बताया कि दोपहर में कुछ लोग परिसर में घूम रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. फिलहाल घटना के बाद मधुमक्खियों के हमले का वीडियो चर्चा में है. बताया जा रहा है कि रील बनाने के दौरान छत्ते से छेड़छाड़ के बाद यह स्थिति पैदा हुई.
यह भी पढ़ें- फांसी की सजा के बाद जेल में रविता की बिगड़ी तबीयत, पति को सांप से डंसवाकर मारने के मामले में प्रेमी संग जेल में है बंद
