लेटेस्ट न्यूज़

विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा छोड़ सपा में जाएंगे राजभर? इस वजह से लगाई जा रहीं अटकलें

Aaj ka UP: यूपी Tak के शो 'आज का यूपी' में देखें ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दांव. जहूराबाद छोड़ अतरौलिया से लड़ेंगे चुनाव, बेटे के लिए मांगी दीदारगंज सीट. संजय निषाद की नाराजगी और सपा के साथ राजभर के समीकरणों का पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

Akhilesh and OP Rajbhar
Akhilesh and OP Rajbhar
social share
google news

Aaj ka UP: उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्षेत्रीय हलचल को समेटे हुए यूपी तक का खास शो 'आज का यूपी' एक बार फिर हाजिर है. इस बुलेटिन में हम राज्य की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों का गहराई से विश्लेषण करेंगे. आज की पहली बड़ी खबर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के उस नए सियासी पैंतरे को लेकर है, जिसमें उन्होंने अपनी परंपरागत सीट जहूराबाद को छोड़कर आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसके पीछे अंसारी परिवार और बदलती क्षेत्रीय समीकरणों की बड़ी भूमिका है. दूसरी खबर राजभर द्वारा अपने बेटे के लिए आजमगढ़ की ही दीदारगंज सीट पर दावा ठोकने की है, जिसने एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग पर रार पैदा कर दी है. वहीं तीसरी अहम खबर राजभर की समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ती कथित नजदीकियों और अखिलेश यादव की उन पर नाराजगी के बीच छिपे भविष्य के गठबंधन की संभावनाओं को लेकर है.