न दुकान बची, न स्कूल... मेरठ सेंट्रल मार्केट की सीलिंग ने सैकड़ों परिवारों को ला दिया सड़क पर, पीड़ितों का यूं छलका दर्द
मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट की सीलिंग ने सैकड़ों परिवारों को दाने-दाने को मोहताज कर दिया है. दुकानों और स्कूलों के बंद होने से रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है.
ADVERTISEMENT
मेरठ के शास्त्री नगर का प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट, जो कभी शहर की व्यावसायिक धड़कन हुआ करता था, आज सन्नाटे और खौफ के साये में है. सीलिंग की इस कार्रवाई ने यहां के परिवारों को आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है. सबसे बुरा असर उन महिलाओं पर पड़ा है, जो अपने छोटे-बड़े व्यापार के जरिए घर की रीढ़ बनी हुई थीं. आज उनके सामने सवाल केवल व्यापार का नहीं, बल्कि परिवार के अस्तित्व का है.