पहले माफिया को मिलता था आश्रय, अब... आगरा में गरजे सीएम योगी! विपक्ष पर यूं साधा निशाना
आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनरुद्धार का मंत्र दिया. उन्होंने राम मंदिर और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों का विशेष उल्लेख किया.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों की नीतियों पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों का विकास से कोई सरोकार नहीं था; वे केवल जाति के नाम पर समाज को बांटने और हर जिले में माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती थीं. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की सरकार में सरकारी धन का एक-एक पैसा सीधे विकास कार्यों में लग रहा है.