लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ सेंट्रल मार्केट में अफरा-तफरी! बैंकों में फंसे गोल्ड और लॉकर्स... व्यापारियों ने प्रशासन की 24 घंटे की डेडलाइन को बताया अन्याय

मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई से हड़कंप. व्यापारियों का आरोप है कि 70 करोड़ रुपये जमा करने के बावजूद आवास विकास परिषद ने कोर्ट में उनका पक्ष नहीं रखा. बैंकों के लॉकर्स भी खतरे में.

ADVERTISEMENT

social share
google news

शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्रवाई ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को सील करने की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, व्यापारियों का गुस्सा फूट रहा है. व्यापारियों का सीधा आरोप है कि प्रशासन ने कोर्ट में उनका पक्ष ठीक से नहीं रखा, जिसकी सजा अब हजारों लोग भुगत रहे हैं.