Gonda IGRS Ranking 2026: IGRS Ranking 2026, जनसुनवाई में गोण्डा पुलिस नंबर 1, पूरे प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड
Gonda News Today: जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण में बेहतर कार्यप्रणाली के चलते गोंडा पुलिस को आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान मिला है. यह उपलब्धि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के कारण हासिल हुई है, जिसकी शासन स्तर पर सराहना की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Gonda News Today: गोण्डा जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की प्रभावी कार्यप्रणाली के चलते गोण्डा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है. मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन द्वारा जारी मार्च माह की आईजीआरएस रैंकिंग में गोण्डा पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का परिणाम मानी जा रही है.