Saharanpur school rules: सहारनपुर में स्कूलों पर सख्ती, फीस, यूनिफॉर्म और किताबों की मनमानी पर 1 लाख जुर्माना, मान्यता रद्द तक कार्रवाई
Saharanpur News Today: सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र से पहले प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को कई सख्त निर्देश दिए हैं, जिनमें स्कूलों को शुल्क संरचना 60 दिन पहले सार्वजनिक करना, किसी विशेष दुकान से किताब/यूनिफ़ॉर्म खरीदने पर रोक, और स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच 15 अप्रैल तक सुनिश्चित करना शामिल है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News Today: शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुरू होने से पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल ने सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय फीस वृद्धि विनियम अधिनियम के तहत स्कूलों को 60 दिन पहले फीस स्ट्रक्चर जारी करना अनिवार्य है, लेकिन अब तक 60 विद्यालयों ने यह नहीं किया. ऐसे स्कूलों को 2 दिन में वेबसाइट और जिला विद्यालय निरीक्षक को विवरण देने के निर्देश दिए गए.