लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Expressway News: अपाचे बाइक पर वारदात करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी बरामद

Ballia Crime News: बलिया के रेवती थाने की पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस‑वे पर सघन अभियान में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल, नगदी, अवैध चाकू और एक अपाचे बाइक बरामद कर पुलिस ने मामलों में सख्त धाराओं के तहत तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रेवती थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वें पर आतंक का पर्याय बने तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा. इनके कब्जे से न केवल लुटे गए मोबाइल और नगदी बरामद हुई है बल्कि अवैध चाकू और वारदातों में इस्तेमाल होने वाले अपाचे बाइक भी पुलिस के हत्थे चढ़ी है.