लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Crime News: 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, घर में घसीटने की कोशिश-पुलिस सोती रही, SSP के आदेश पर दर्ज हुई FIR

Bareilly News Today: बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले सुभान ने छेड़छाड़ की. आरोप है कि 30 मार्च की रात आरोपी ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने घर में खींचने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News Today: थाना सीबीगंज थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ और उसे जबरन घर में खींचने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने अनुराग आर्य से शिकायत की. एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.