Sitapur News: सीतापुर में आजाद अधिकार सेना का बड़ा एक्शन, 2 अहम मुद्दों पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को ज्ञापन, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी
Protest in Sitapur: सीतापुर में आजाद अधिकार सेना ने सहारा निवेशकों के फंसे धन के भुगतान और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपे. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Protest in Sitapur: आजाद अधिकार सेना द्वारा जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम को दो ज्ञापन सौंपे गए. एक ओर जहां सहारा इंडिया परिवार में फंसे निवेशकों के भुगतान की मांग उठाई गई, वहीं दूसरी ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा और कथित उत्पीड़न के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया.