Meerut Central Market News: गरजते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान ने एंट्री, पूरा माहौल ही बदल गया!
मेरठ सेंट्रल मार्केट की सीलिंग पर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरा. व्यापारियों के समर्थन में उतरे सपा विधायक ने 2027 में सरकार बनने पर राहत देने वाला कानून बनाने का वादा किया.
ADVERTISEMENT
मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों को सील किए जाने के बाद व्यापारियों का आक्रोश सातवें आसमान पर है. 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई से पहले अब यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है. समाजवादी पार्टी के विधायक और नेता लगातार व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनके पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे हैं.