लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Kosi Kala Protest News: मथुरा में नालों पर लगाए स्लीपर से भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन

Mathura News: मथुरा के कोसीकला के पंजाबी बाजार में नालों पर लगाए गए स्लीपरों से दुकानों के शटर न खुलने पर व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्लीपर हटाकर पत्थर लगवाने का आश्वासन दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mathura News: कोसीकला नगर के पंजाबी बाजार में बुधवार को व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन ठेकेदार द्वारा बिना मानकों के बनाये गए नाले एवम बिना व्यापारियों से वार्ता कर नालों के ऊपर लगाए गए स्लीपरों के विरोध में था, जिसके कारण दुकानों के शटर पूरी तरह से नहीं खुल पा रहे हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है.