पवन सिंह को क्यों नहीं मिला राज्यसभा का टिकट? सवाल सुनते ही निरहुआ ने दे दिया ये रिएक्शन
Nirahua on Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के राज्यसभा न जाने पर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बड़ा खुलासा किया है. निरहुआ ने कहा कि भाजपा में जिम्मेदारी समय आने पर मिलती है और पवन सिंह के लिए पार्टी का प्लान अलग हो सकता है. जानें नीतीश कुमार और पवन सिंह को लेकर क्या बोले निरहुआ.
ADVERTISEMENT

Pawan singh and Nirahua
Nirahua on Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. हालांकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची में उनका नाम न होने से प्रशंसक निराश दिखे. अब इस मामले पर भाजपा नेता और कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बड़ा बयान दिया है. इससे संकेत मिलते हैं कि पार्टी के पास पवन सिंह के लिए कोई दूसरा बड़ा प्लान तैयार है.