यूपी पुलिस भर्ती: 'पद बढ़ाओ, स्कोरकार्ड दो'... अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, रिक्त पदों को भरने और वेटिंग लिस्ट की उठी मांग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में पद वृद्धि और स्कोरकार्ड जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन तेज कर दिया है. युवाओं ने रिक्त पदों को भरने और वेटिंग लिस्ट की मांग की है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 को लेकर राज्य के लाखों युवाओं ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. 4543 पदों पर जारी इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का तर्क है कि पिछले पांच वर्षों में पदों की संख्या लगभग आधी हो गई है, जबकि आवेदकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक अभ्यर्थी एकजुट होकर पद वृद्धि और स्कोरकार्ड जारी करने की मांग कर रहे हैं.