लेटेस्ट न्यूज़

मां को कोबरा ने काटा तो बेटा सांप को डिब्बे में भरकर पहुंच गया अस्पताल, इमरजेंसी वॉर्ड में मचा हड़कंप

Pilibhit News: पीलीभीत में मां को कोबरा सांप ने काटा तो बेटा उसे डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले पहुंचा. जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जिंदा सांप देख मचा हड़कंप. डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया.हालत गंभीर लेकिन स्थिर. जानें पीलीभीत की इस चौंकाने वाली घटना के बारे में.

ADVERTISEMENT

Pilibhit News
Pilibhit News
social share
Google CTA

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक देवकीनंदन अपनी मां की जान बचाने की जद्दोजहद में उस कोबरा सांप को ही पकड़कर अस्पताल ले आया जिसने उसकी मां को काट लिया. अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में डॉक्टर की टेबल पर जब डिब्बे में बंद फुफकारता सांप दिखा तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए.