Gonda News: गोण्डा में ‘ऑपरेशन दहन’, 1 करोड़ के ड्रग्स जलाए, 71 किलो नशीले पदार्थ नष्ट
Gonda Crime News: गोण्डा में 'ऑपरेशन दहन' के तहत पुलिस ने लगभग 71.05 किलो मादक पदार्थ (जिसमें गांजा, चरस, अफीम, स्मैक, डोडा और नशीली गोलियाँ शामिल हैं) को विधिक प्रक्रिया के साथ कोर्ट के समक्ष नष्ट कर दिया.
ADVERTISEMENT

Gonda Crime News: नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों से संबंधित भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कराया. 'ऑपरेशन दहन' अभियान के अंतर्गत करीब 71.05 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है, को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया.