लेटेस्ट न्यूज़

मिर्जापुर में अधिकारियों पर बरसे भाजपा MLA रत्नाकर मिश्रा! 'हर घर जल' और सीवर कार्य में देरी पर दी 15 दिन की मोहलत

मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सीवर और 'हर घर जल' योजना में देरी को लेकर अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. जनता की समस्याओं पर विधायक ने सख्त नाराजगी जताई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मिर्जापुर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायक ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जनता की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामला मुख्य रूप से सड़कों की खुदाई, सीवर लाइन और जल जीवन मिशन से जुड़ी अव्यवस्थाओं को लेकर गरमाया हुआ है.