UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे के अंदर इन जिलों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले... ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी की है. 9 अप्रैल को लखनऊ, कानपुर, आगरा और नोएडा समेत कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर बरसने की आशंका है. मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. किसानों और आम जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने ये अपडेट 9 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे (इसके बाद भी संभावना है) तक लिए दिया है.