लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में शातिर बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 वाहन बरामद

Barabanki News: Barabanki News: कोतवाली नगर पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. सीतापुर निवासी इन अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और वे लखनऊ, रायबरेली व गोंडा सहित कई जिलों में सक्रिय थे.

ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News
social share
google news

Barabanki News: बाराबंकी में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने दो अंतर्जनपदीय शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने शुगर मिल देवा ओवरब्रिज के पास से अभियुक्त मो. फहीम उर्फ सुल्तान उर्फ सालू निवासी सीतापुर तथा आफताब निवासी सीतापुर को गिरफ्तार किया.