Raebareli Mining Attack: रायबरेली में माइनिंग ऑफिसर पर जानलेवा हमला, ट्रॉले से कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार
Raebareli Mining Attack News: रायबरेली में खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले ट्रॉले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खनन अधिकारी की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर घायल करने के आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Mining Attack News: रायबरेली जनपद में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे अधिकारियों की जान लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे. मिल एरिया थाना क्षेत्र में खनन अधिकारी (माइनिंग ऑफिसर) की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.