CM योगी के हंसी-मजाक में छिपा है 2029 का संकेत? क्या रवि किशन फिर से बन पाएंगे गोरखपुर सांसद
यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखिए रवि किशन और सीएम योगी के रिश्तों पर अखिलेश यादव का बड़ा प्रहार. क्या रवि किशन बन गए हैं मुख्यमंत्री के 'स्ट्रेस बस्टर'? जानिए गोरखपुर की सियासत का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजनीति और समसामयिक विषयों पर आधारित यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' हाजिर है. इसमें हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज की पहली बड़ी खबर गोरखपुर के सांसद रवि किशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मंच पर होने वाली हंसी-ठिठोली पर छिड़ी सियासी जंग के बारे में है, जिसे अखिलेश यादव ने विदूषक का खेल करार दिया है. दूसरी खबर, रवि किशन को लेकर मुख्यमंत्री के उन बयानों के पीछे छिपे गंभीर राजनीतिक संकेतों पर आधारित है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन सांसद से छुट्टी मिलने और 2029 में महिला उम्मीदवार की बात कही है. वहीं, तीसरी खबर अखिलेश यादव की गोरखपुर रणनीति पर केंद्रित है, जहां वे रवि किशन के बहाने मुख्यमंत्री की घेराबंदी कर रहे हैं.