Raebareli Workers Protest: NTPC रायबरेली में मजदूरों का शोषण, 2 साल का बोनस अटका, वेतन के लिए भटक रहे 24 कामगार
Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी परियोजना से जुड़ी निजी कंपनी पर 24 से अधिक मजदूरों का वेतन और दो साल का बोनस रोकने का आरोप लगा है. परेशान मजदूरों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.
ADVERTISEMENT

Raebareli News: देश को रोशनी देने वाली एनटीपीसी परियोजना की छांव में काम करने वाले 24 से ज्यादा मजदूरों के घरों में अंधेरा पसर गया है. एक निजी कंपनी के 'अड़ियल' रुख के कारण पसीना बहाने वाले कामगार अब अपनी ही गाढ़ी कमाई के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. बुधवार को जब सब्र का बांध टूटा, तो पीड़ित मजदूरों ने कोतवाली कूच किया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.