नोएडा में युवराज मेहता जैसा कांड, एग्जाम खत्म होने पर पार्टी करने गए हर्षित की गड्ढे में डूबकर मौत!
Noida News: नोएडा के सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे खुले गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान यह हादसा हुआ.
ADVERTISEMENT
नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र (सेक्टर-94) से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे एक खुले गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. हर्षित अपने दोस्तों के साथ परीक्षा खत्म होने की खुशी में पार्टी करने निकला था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने इस खुशी को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया.