PDA के अंबेडकर जयंती प्रोग्राम में सपा नेता इंद्रजीत सरोज-MP बेटे पुष्पेंद्र को पहनाई गई जय भीम वाली टोपी, पलभर में उतार दी

UP News: ये वीडियो है सपा के महा सचिव इंद्रजीत सरोज और उनके सांसद बेटे पुष्पेंद्र सरोज का है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Indrajeet Saroj, Kaushambi News, SP MP Pushpendra Saroj, Ambedkar Jayanti Controversy, UP Politics,  इंद्रजीत सरोज, कौशांबी समाचार, अंबेडकर जयंती, सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, नीली टोपी विवाद, जय भीम

UP News

अखिलेश कुमार

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 04:45 PM)

follow google news

UP News: पीडीए का नारा देकर इस समय समाजवादी पार्टी दलितों को अपनी तरफ करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है. अंबेडकर जयंती पर भी सपा चीफ अखिलेश यादव से लेकर सभी सपा सांसद, विधायक और नेता पूरे जोश में दिखे और पूरे उत्साह के साथ अंबेडकर जयंती मनाई. मगर अब एक ऐसी वीडियो सामने आया है, जिसने पीडीए की राजनीति का दावा करने वाली सपा को घेर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

ये वीडियो है सपा के महा सचिव इंद्रजीत सरोज और उनके सांसद बेटे पुष्पेंद्र सरोज का. कौशांबी के मंझनपुर में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सपा महा सचिव इंद्रजीत सरोज और सांसद बेटे पुष्पेंद्र सरोज भी थे. दोनों को मंच पर जय भीम लिखी नीली टोपी पहनाई है. 

बेटे की भी टोपी उतरवा दी...

सपा पीडीए की और से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में जैसे ही इंद्रजीत सरोज और सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज को जय भीम लिखी टोपी पहनाई गई, वैसे ही इंद्रजीत सरोज ने ये नीली टोपी उतार दी. यहां तक की इंद्रजीत सरोज ने अपने सांसद बेटे पुष्पेंद्र सरोज के सिर से भी जय भीम लिखी इस नीली टोपी को उतार दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. कहा जा रहा है कि जो समाजवादी पार्टी पीडीए का नारा दे रही है, शोषितों और वंचितों की राजनीति करने का दावा कर रही है, उसी के बड़े नेता और सांसद ऐसा कर रहे हैं. फिलहाल सपा की तरफ से इस मामले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.