भाजपा और उसके सहयोगी दल ‘नॉन सीरियस’… सपा में टूट के दावों के बीच शिवपाल यादव भड़के, चुन-चुन कर साधा निशाना

Shivpal Yadav Statement On Ram Mandir Case: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला.

Shivpal Yadav Statement

Shivpal Yadav Statement on BJP

आशीष श्रीवास्तव

• 02:31 PM • 19 Jun 2026

follow google news

Shivpal Yadav Statement On BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इस दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को लेकर भी कई राजनीतिक टिप्पणियां कीं.

यह भी पढ़ें...

भाजपा पर साधा निशाना

राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा 'भगवान राम के यहां चोरी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही लोग हैं और यह बात सभी को पता है. जो लोग भगवान राम के मंदिर को नहीं छोड़ रहे, वे जनता को भी लूट रहे हैं. इनसे बड़ा अधर्मी कोई नहीं हो सकता. इतिहास में कभी न कभी यह जरूर लिखा जाएगा कि मंदिर में चोरी भाजपा के लोगों ने ही करवाई थी. इस सरकार में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और बेईमानी-भ्रष्टाचार से गरीब, किसान व व्यापारी सब परेशान हैं.' उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसे सख्त और बड़ी सजा मिलनी चाहिए.

भाजपा और सहयोगी दलों को बताया 'नॉन सीरियस'

शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में भाजपा और उसके सहयोगी दलों  (सुभासपा) का भी उल्लेख किया और उनको 'नॉन सीरियस' बताया. उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय सरकार केवल राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ रही है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य के दावे पर दिया जवाब

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर भी शिवपाल यादव ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी के 25-26 विधायक और सांसद टूटने को तैयार हैं. इस पर शिवपाल यादव ने कहा 'केशव मौर्य सपा से कभी जीत नहीं पाते हैं. समाजवादी पार्टी ने उन्हें कितनी बार हराया है. वह केवल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा कह रहे हैं. वे जब भी दोबारा चुनाव लड़ेंगे, फिर से समाजवादी पार्टी से हारेंगे.' उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के ऐसे बयान केवल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए दिए जा रहे हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.