शादीशुदा नेता आंचल मिश्रा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने उनका खौफनाक हाल कर दिया
Anchal Mishra Shravasti Murder: श्रावस्ती में लापता महिला किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. प्रेमी सूरज वर्मा ने पैसों के विवाद में हत्या कर शव को जंगल में जला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
श्रावस्ती जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां 15 दिनों से लापता महिला किसान नेता आंचल मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने जंगल से उनका जला हुआ कंकाल बरामद किया है. यह पूरी घटना किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, जिसमें प्रेम, पैसा और धोखा शामिल है. आपको बता दें कि 25 वर्षीय आंचल मिश्रा 17 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थीं कि वे भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में जा रही हैं. जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने 19 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.