Greater Noida Monu Encounter: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिन दहाड़े हुई नितिन नागर की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. नितिन नागर को गोली मारकर हत्या कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी मोनू को पुलिस ने आधी रात हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सरेआम मर्डर का वीडियो वायरल होने के बाद सवालों के घेरे में आई पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए न सिर्फ दो नामजद आरोपियों को दबोचा बल्कि एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया.
ADVERTISEMENT
वारदात 24 फरवरी की सुबह करीब 10:00 बजे की है. इकोटेक फेज-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में नितिन नागर को उन्हीं के घर के सामने गली में दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भून दिया गया. पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हत्याकांड का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बदमाशों के बेखौफ हौसलों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे. हत्याकांड के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया. 24 फरवरी की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी मोनू को घेर लिया. पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख मोनू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो मोनू के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा.
हथियार बरामद और गिरफ्तारी
मुठभेड़ के बाद घायल मोनू को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक कुल तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.
ये भी पढ़ें: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, 10वीं पास युवा बिना मौका गवाए करें आवेदन
ADVERTISEMENT









