UP में पढ़ाई करना हुआ आसान, 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक इस पॉलिसी के तहत मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रियाआवेदन कैसे करें

यूपी तक

12 Jul 2026 (अपडेटेड: 12 Jul 2026, 06:34 PM)

Uttar Pradesh Scholarship: यूपी सरकार की ई-गवर्नेंस नीति के तहत आपके लिए एक बहुत बड़ी राहत लाई है. उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपनी पढ़ाई के लिए सरकारी स्कॉलरशिप और फीस भरपाई का लाभ उठा सकते हैं.

Google CTA

Uttar Pradesh Scholarship: क्या आप या आपका बच्चा उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी की फीस को लेकर परेशान हैं. चाहे बच्चा नौवीं से 12वीं क्लास में हो या फिर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या कोई भी प्रोफेशनल कोर्स, यूपी सरकार की ई-गवर्नेंस नीति के तहत आपके लिए एक बहुत बड़ी राहत लाई है. उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपनी पढ़ाई के लिए सरकारी स्कॉलरशिप और फीस भरपाई का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत सभी वर्गों के छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें.

यह भी देखें...

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस स्कॉलरशिप का लाभ देने के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए हैं. सबसे पहली शर्त यह है कि छात्र को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए. इस पोर्टल पर जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और माइनॉरिटी यानी सभी वर्गों के छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसमें पारिवारिक आय का नियम सबसे महत्वपूर्ण है. अगर आप एससी या एसटी कैटेगरी से हैं, तो आपके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, अगर आप जनरल, ओबीसी या माइनॉरिटी कैटेगरी में आते हैं, तो आपके परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा आपका स्कूल या कॉलेज उत्तर प्रदेश सरकार या संबंधित बोर्ड से मान्यता प्राप्त होना चाहिए और उसका डेटा इस स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए.

इन तीन श्रेणियों में आवेदन

आपकी पढ़ाई के स्तर के हिसाब से इस पोर्टल पर मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. पहली श्रेणी 'प्री-मैट्रिक' है, जिसमें कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं. दूसरी श्रेणी 'पोस्ट मैट्रिक इंटरमीडिएट' है, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को रखा गया है. तीसरी श्रेणी 'पोस्ट मैट्रिक अदर देन इंटर' है, जिसके तहत 12वीं कक्षा के बाद वाले सभी कोर्सेज आते हैं. इसमें बीए, बीएससी, एमए, डिप्लोमा, मेडिकल या इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज करने वाले सभी छात्र शामिल हैं.

जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने से पहले आपको कुछ जरूरी कागजात अपने पास तैयार रखने होंगे. इनमें आपकी पिछली क्लास की मार्कशीट, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं. इसके साथ ही आपकी बैंक पासबुक होनी चाहिए, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि स्कॉलरशिप का पैसा सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए बैंक खातों में आता है. आपके पास स्कूल या कॉलेज की फीस रसीद और एनरोलमेंट नंबर भी होना चाहिए.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं. होम पेज पर 'Student' टैब में जाकर 'Registration' पर क्लिक करें. अपनी कैटेगरी और कोर्स चुनकर फॉर्म भरें और पासवर्ड बनाएं. इसके बाद दोबारा लॉग इन करके अपनी पर्सनल और पढ़ाई की जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और जरूरी कागजातों के साथ अपने कॉलेज में जमा कर दें.