16 साल के देवेंद्र गौतम ने जंतर-मंतर पर संभाला मोर्चा, अखिलेश यादव के नन्हे सिपाही का भाषण सुनकर अभिजीत दीपके के भी उड़ गए होष!

यूपी तक

• 12:15 PM • 13 Jul 2026

Devendra Kumar Gautam: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 12वीं के छात्र देवेंद्र कुमार गौतम का भाषण और शायरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फतेहपुर में रहने वाला यह युवक पढ़ाई के साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है.

Google CTA

Devendra Kumar Gautam: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक आंदोलन चल रहा है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का रहने वाला एक छात्र अचानक चर्चा में आ गया है. 12वीं क्लास में पढ़ने वाले इस छात्र ने मंच से ऐसी धाकड़ शायरी और भाषण दिया कि वहाँ मौजूद सभी लोग उसके मुरीद हो गए. मंच पर मौजूद नेता अभिजीत दीपके ने खुद उठकर उसे गले लगा लिया और उसकी जमकर तारीफ की है. देवेंद्र गौतम साल 2020 से राजनीति में सक्रिय है और वह समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी में डॉ. रामकरण निर्मल और अमरेंद्र आर्य के नेतृत्व में कैडर का काम करता है.

यह भी देखें...

जंतर-मंतर पर छात्र की दमदार दहाड़

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर पहुंचे इस 16 साल के छात्र का नाम देवेंद्र कुमार गौतम है. देवेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का रहने वाला है और इस समय 12वीं का छात्र है. उसने मंच से 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है' जैसी देशभक्ति की शायरियां सुनाकर सबको प्रभावित कर दिया. देवेंद्र साल 2020 से राजनीति में सक्रिय है और वह समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी में डॉ. रामकरण निर्मल और अमरेंद्र आर्य के नेतृत्व में कैडर का काम करता है.

अखिलेश यादव से मिला है लैपटॉप

देवेंद्र ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति भी करता है. उसने यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वह राजनीति के व्यस्त समय के बीच भी रोजाना रात को दो घंटे जरूर पढ़ता है. देवेंद्र ने साल 2024 के चुनाव में भी पार्टी के लिए पूरा समय दिया था. उसने बताया कि उसकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से कई बार मुलाकात हो चुकी है. अखिलेश यादव ने पिछले महीने ही उसे एक लैपटॉप दिया है और वे उसकी आर्थिक मदद भी करते हैं, ताकि वह पढ़ाई के साथ समाज की लड़ाई भी लड़ सके.

सरकार और मीडिया पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर पर आने की वजह बताते हुए देवेंद्र ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याएं चरम पर हैं. वह यहाँ पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के आंदोलन को अपना समर्थन देने आया है. देवेंद्र ने सरकार पर निशाना साधते हुए मेरठ के ललिता गौतम कांड का भी जिक्र किया और कहा कि पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है. इसके साथ ही उसने मुख्यधारा की मीडिया पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.