Bilsi Assembly Seat: बिल्सी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है, जहां पिछले कुछ चुनावों में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं. कभी इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रभाव माना जाता था, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हरिश्चंद्र साग ने जीत दर्ज की थी. इससे पहले समाजवादी पार्टी और बसपा भी इस क्षेत्र में मजबूत दावेदारी पेश करती रही हैं. बिल्सी सीट पर छत्रिय, कुशवाहा, दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण, यादव, लोधी, मौर्य और साक जैसे समुदायों की भूमिका चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है.
ADVERTISEMENT
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. बीजेपी पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों और क्षेत्र में अपनी सक्रियता के सहारे अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखना चाहती है. वहीं समाजवादी पार्टी अपनी पिछली कमजोरियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में है. दूसरी ओर, बसपा की स्थिति फिलहाल पहले की तुलना में कमजोर नजर आ रही है और गठबंधन की राजनीति में बदलाव के बाद उसके सामने नई चुनौतियां हैं. स्थानीय राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस सीट पर टिकट वितरण, प्रत्याशी की लोकप्रियता और चुनावी गठबंधन जीत-हार में अहम भूमिका निभाएंगे.
बिल्सी विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण सबसे बड़ा चुनावी फैक्टर माना जाता है. छत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य और लोधी वोट बैंक को बीजेपी के लिए मजबूत आधार माना जाता है, जबकि कुशवाहा, मौर्य, साक, दलित और मुस्लिम मतदाताओं का रुख चुनावी तस्वीर बदल सकता है. 2027 के चुनाव में मौर्य, साक और लोधी समुदायों का समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है. हालांकि बीजेपी फिलहाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, लेकिन विपक्षी दल भी नई रणनीतियों और मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. आने वाले समय में प्रत्याशियों और गठबंधनों की स्थिति साफ होने के बाद ही बिल्सी सीट की चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी.
ADVERTISEMENT










