ग्रेटर नोएडा के दादरी में मोमोज खाने से दो परिवारों के 12 लोग हुए बीमार, आरिफ ने बताया सबके साथ हुआ क्या?

Dadri Momos Case: ग्रेटर नोएडा के दादरी में मोमोज खाने से एक ही दुकान के 12 लोग बीमार. फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती. खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच.

Dadri Momos Case

अरुण त्यागी

27 Mar 2026 (अपडेटेड: 27 Mar 2026, 10:30 AM)

follow google news

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में मोमोज खाने से दो परिवारों के करीब एक दर्जन लोग बीमार हो गए हैं. यहां तहसील के पास एक ही दुकान से मोमोज खाने के बाद इन सभी को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई. पीड़ितों को लगातार उल्टी, पेट दर्द, तेज सिरदर्द और बुखार की शिकायत होने लगीपी. फिर सभी को आनन-फानन में दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

यह भी पढ़ें...

एक ही दुकान से खरीदे थे मोमोज

पीड़ित आरिफ ने बताया कि घर आए मेहमानों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन्होंने तहसील के पास स्थित एक दुकान से मोमोज मंगवाए थे. खाने के अगले दिन परिवार के 10 सदस्यों की हालत खराब हो गई. अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज सैंडी ने भी बताया कि मोमोज खाने के बाद से ही उसे दिक्कत शुरू हुई और वह दो दिन से उपचाराधीन है. इस मामले की औपचारिक शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है. 

डॉक्टरों ने क्या कहा?

दादरी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि अस्पताल में 10 से 12 मरीजों को भर्ती किया गया है. प्रथमदृष्टया यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है. सभी मरीजों को जरूरी दवाएं और इंजेक्शन दिए गए हैं, जिससे उनकी स्थिति अब पहले से स्थिर है. 

घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया. विभाग का कहना है कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस गंभीर मामले की शिकायत मिली है. जल्द ही एक टीम मौके पर जाकर मोमोज की दुकान से सैंपल लेगी और जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मोहाली से MBA कर रही ग्रेटर नोए़डा की शिविका की बॉडी सोसाइटी के नीचे पड़ी मिली फिर ये पता चला