मोहाली से MBA कर रही ग्रेटर नोए़डा की शिविका की बॉडी सोसाइटी के नीचे पड़ी मिली फिर ये पता चला
UP News: 25 साल की शिविका पंजाब के मोहाली से एमबीए कर रही थी. अब उसकी लाश ग्रेटर नोएडा की उस सुसाइटी में मिली है, जहां वह रह रही थी.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में रहने वाली 25 साल की शिविका पंजाब के मोहाली से एमबीए कर रही थी. कॉलेज की छुट्टी होने पर वह हाल ही में अपने घर आई थी. मगर अब शिविका का शव मिला है. सोसाइटी के गार्ड ने शिविका का शव खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ा हुआ देखा है. माना जा रहा है कि युवती ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर दुनिया को अलविदा कहा है.