अयोध्या के सरकारी स्कूलों में नो-एंट्री! बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर और इन लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक

मयंक शुक्ला

• 11:05 AM • 20 Aug 2026

अयोध्या जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति के यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लालचंद ने आदेश जारी करते हुए विद्यालय परिसर के भीतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया है.

Representative Image

Representative Image

Google CTA

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति के बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लालचंद ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत विद्यालय परिसरों में यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश करने तथा फोटो व वीडियो बनाने पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

बिना अनुमति नहीं मिलेगी स्कूल में एंट्री

जारी किए गए सरकारी आदेश के मुताबिक, कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर अथवा सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) या सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जिले के किसी भी परिषदीय विद्यालय के परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा. इसके साथ ही, विद्यालय परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने पर भी बिना अनुमति के पूरी तरह से रोक रहेगी.

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

अयोध्या के बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. विभाग का साफ कहना है कि बिना अनुमति स्कूल पहुंचने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर का नकली प्रसाद कहां बेचा जा रहा? लग गया एक लाख का जु्र्माना