UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश विधान भवन में 170 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन 9 जून से 29 जून तक किए जा सकेंगे.

यूपी तक

• 02:00 PM • 19 May 2026

follow google news

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती का अवसर जारी किया गया है. आयोग ने विधान भवन रक्षक और विधान भवन फायर फाइटर/फायरमैन मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे. आपको बता दें कि  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 जून तक आवेदन कर सकेगे. इसके बाद आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 6 जुलाई तय की गई है.

यह भी पढ़ें...

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यताएं होना जरूरी है. सबसे पहले अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए . इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं क्लास पास की होनी चाहिए। इसके अलावा नोटिफिकेशन में दी गईं बाकी योग्यताओं वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पत्र होंगे. 

जान लें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न 

इस मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज और जनरल स्टडीज से जुड़े अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा के सिलेबस में इतिहास, भूगोल और राजनीति जैसे कई जरूरी विषय शामिल किए गए हैं. इसके तहत भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन, भारत और दुनिया की जियोग्राफी,  देश का आर्थिक व सामाजिक विकास, भारतीय संविधान और राजव्यवस्था के साथ-साथ सामान्य विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. 

इनके अलावा, भारत में खेलकूद और करंट अफेयर्स पर भी सवाल आएंगे . पूरी परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें आपको आंसर देते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का नियम भी लागू है. बता दें कि हर गलत जवाब देने पर आपका एक-चौथाई (1/4) अंक काट लिया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन ?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 

इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें. 

आवश्यक सभी जानकारी सही-सही भरें .

जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. 

फॉर्म जमा करने से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें.

अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कनकरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती शुरू, 80000 तक मिलेगी सैलरी