AFCAT VACANCY NEWS: अगर करनी है एयरफोर्स में नौकरी तो आपके लिए शानदार मौका, AFCAT ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से भरें जाएंगे फॉर्म

AFCAT 2 2026 Recruitment Update: एयर फोर्स में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका आ गया है. AFCAT 2 2026 भर्ती के लिए 20 मई से आवेदन शुरू होंगे. फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी समेत 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार 19 जून तक आवेदन कर सकेंगे.

AFCAT NEW VACANY

यूपी तक

19 May 2026 (अपडेटेड: 19 May 2026, 01:17 PM)

follow google news

AFCAT NEW VACANCY: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)19 जून 2026 निर्धारित की गई है. इस भर्ती के माध्यम से 300 (vacancy) से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों का कोर्स जुलाई 2027 से शुरू होगा. आवेदन प्रक्रिया AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

इस दिन जारी होगे नोटिफिकेशन 

ऑनलाइन आवेदन शुरू(Notification Out) : 20 मई 2026 और आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जून 2026 है.

किन पदों पर होगी भर्ती

AFCAT 2 2026 के तहत फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा एनसीसी विशेष प्रवेश  और  गेट  प्रवेश (GATE Score Entry) के जरिए भी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.

आयु सीमा

1.फ्लाइंग ब्रांच: 20 से 24 वर्ष
2.ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच: 20 से 26 वर्ष
3.आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी

आवेदन शुल्क

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए उम्मीदवारों को (pay Fees) 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एनसीसी विशेष प्रवेश और गेट प्रवेश (GATE Score Entry) के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है.

ऐसे करें आवेदन

1. AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2.रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
3.आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
4.आवेदन शुल्क जमा करें.
5.फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें. 

(इस खबर को यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)