UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में रोजगार का अवसर तलाश रहीं महिलाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. जो भी महिलाएं यूपी आंगनवाड़ी की भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे यह खबर ध्यान से पढ़ें. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए महिलाएं बिना किसी मेहनत के बस आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास महिलाएं भी अप्लाई कर सकती हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी और उम्मीदवारों का सेलेक्शन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
ADVERTISEMENT
कहां निकली कितनी वैकेंसी?
बता दें कि उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जिलेवार फॉर्म निकाले जा रहे हैं. इसी के चलते अभी संभल जनपद में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती निकाली गई है. जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से इसका विज्ञापन जारी किया गया है. इच्छुक और योग्य महिलाएं 5 मई 2026 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकती हैं.
सम्भल जिले में आंगनवाड़ी भर्ती के तहत अलग-अलग परियोजनाओं में पद निकाले गए हैं. असमोली परियोजना के ग्रामीण क्षेत्र में 30 पद, बहजोई परियोजना के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 40 पद, और बनियाखेड़ा परियोजना के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 35 पद निकाले गए हैं. इसी तरह गुन्नौर परियोजना के ग्रामीण क्षेत्र में 14 पद, जुनावई परियोजना के ग्रामीण क्षेत्र में 12 पद, पवासा परियोजना के ग्रामीण क्षेत्र में 22 पद, और रजपुरा परियोजना के ग्रामीण क्षेत्र में 09 पद तय किए गए हैं. वहीं सम्भल परियोजना के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 41 पदों पर भर्ती की जाएगी.
कौन कर सकता है अप्लाई?
आंगनवाड़ी वर्कर बनने के लिए महिलाओं का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. 12वीं या इसके बराबर योग्यता होने पर ही आवेदन किया जा सकता है. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. आपकी उम्र का प्रमाण हाई स्कूल की मार्कशीट में दर्ज डेट ऑफ बर्थ से माना जाएगा.
आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम सभा (गांव) या वार्ड (शहर) की रहने वाली होनी चाहिए, जहां के लिए भर्ती निकली है. अगर किसी ग्राम पंचायत से कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो चयन न्याय पंचायत स्तर से किया जा सकता है. इसके अलावा आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है, जैसे 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मूल निवास प्रमाण पत्र और यदि लागू हो, तो जाति प्रमाण पत्र (OBC, SC, ST, EWS).
कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं. वहां लेटेस्ट वैकेंसीज सेक्शन में अपने जिले, जैसे संभल आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा.
अगर आप पहली बार आवेदन कर रही हैं, तो न्यू आंगनवाड़ी वर्कर वैकेंसी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. यहां अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी भरें और एक पासवर्ड बनाएं. इसके बाद कैप्चा भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें. अब आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ADVERTISEMENT









