DDA Recruitment 2026: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में आई नई भर्ती, 76 हजार सैलरी के साथ-साथ मिलेगी ये बड़ी सुविधा

DDA Recruitment 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कंसल्टेंट आर्किटेक्ट और लैंडस्केप आर्किटेक्ट के 17 पदों पर भर्ती निकाली है. चयनित उम्मीदवारों को ₹76,000 तक सैलरी और लोकल कन्वेंस का लाभ मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 12:09 PM • 09 Apr 2026

follow google news

DDA Recruitment 2026: दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बढ़िया खबर सामने आई है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपने लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत आर्किटेक्ट और लैंडस्केप आर्किटेक्ट के 17 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मंथली सैलरी के साथ लोकल कन्वेंस भी दिया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन तैयार कर ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं. इसके अलावा इस भर्ती का नोटिफिकेशन DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार बाकी डिटेल्स ध्यान से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों पर सेलेक्टेड उम्मीदवारों को उनके अनुभव के हिसाब से ही वेतन दिया जाएगा. कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 76000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही हर महीने 3000 रुपये लोकल कन्वेंस भी मिलेगा. वहीं जिन भी उम्मीदवारों के पास 5 साल से कम का अनुभव है उनको हर महीने 52500 रुपये सैलरी मिलेगी और साथ ही 1500 रुपये कन्वेंस दिया जाएगा.

इसके अलावा कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) के पद पर भी अनुभव के हिसाब से ही सैलरी दी जाएगी. इस पद के लिए हर महीने 47000 से लेकर 64000 रुपये तक सैलरी तय की गई है. इसके साथ ही हर महीने 1500 से 3000 रुपये तक का लोकल कन्वेंस भी दिया जाएगा.

क्या होनी चाहिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन?https://dda.gov.in/

लैंडस्केप आर्किटेक्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री या बराबर योग्यता होना जरूरी है. इसके साथ ही आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री भी होनी चाहिए. उम्मीदवार को मास्टर्स के बाद लैंडस्केप प्रोजेक्ट्स पर काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इसके अलावा ऑटो CAD, एडोब क्रिएटिव सूट और एमएस ऑफिस जैसे आर्किटेक्चरल सॉफ्टवेयर का नॉलेज होना जरूरी है. इस पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव मांगा गया है.

वहीं आर्किटेक्ट के पद के लिए उम्मीदवार के पास आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ लैंडस्केप प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव और संबंधित सॉफ्टवेयर की जानकारी भी जरूरी है. इस पद के लिए भी 5 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए.

क्या है ऐज लिमिट?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम ऐज 45 साल तय की गई है. आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी की उम्र इसी सीमा के भीतर होनी चाहिए. तय ऐज लिमिट से ज्यादा ऐज वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.

नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लिकेशन फॉर्मेट को खोलें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.

आवेदन पत्र में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम और मांगी गईं बाकी जानकारियां सही से भरें.

आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और उसके नीचे अपने हस्ताक्षर करें.

भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी तैयार करें.

आवेदन पत्र और दस्तावेजों को स्कैन करके PDF फॉर्मेट में सेव करें.

तैयार की गई PDF फाइल को अपने रिज़्यूमे के साथ DDA की आधिकारिक ईमेल आईडी consultant.rc@dda.org.in पर भेज दें.

यह भी पढ़ें: CBSE Result 2026: 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट! छात्रों का इंतजार अब होगा खत्म, इस डेट तक आ सकते हैं नतीजे