पवन सिंह के साथ अफेयर की खबरों पर मोनालिसा का बड़ा खुलासा, कही ऐसी बात जिसे जान चौंक जाएंगे!

Monalisa Interview: भोजपुरी और टीवी की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा ने हालिया इंटरव्यू में पवन सिंह के साथ अपने नाम जुड़ने की अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि सिर्फ साथ में कई फिल्में करने की वजह से लोगों ने अफेयर की बातें बना दीं, जबकि सच्चाई कुछ और थी.

यूपी तक

• 04:53 PM • 12 Mar 2026

follow google news

Monalisa Interview: मोनालिसा इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन की चर्चित स्टार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पुराने किस्सों पर खुलकर बात की है. खासतौर पर उन्होंने उस दौर का जिक्र किया जब उनका नाम भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता था.

यह भी पढ़ें...

अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

मोनालिसा ने कहा कि एक समय भोजपुरी सिनेमा में उनकी और पवन सिंह की जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी. दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं और दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया. लेकिन इसी दौरान उनके अफेयर की चर्चाएं भी तेजी से फैलने लगीं. अभिनेत्री ने कहा कि सिर्फ कुछ फिल्मों में साथ काम कर लेने से लोगों ने यह मान लिया कि उनके बीच रिश्ता है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका नाम बिना वजह जोड़ा गया था और इससे उन्हें कई बार परेशानी भी हुई है. 

सेट पर तनाव और वैनिटी वैन में हुए झगड़े

इंटरव्यू में मोनालिसा ने यह भी बताया कि उस समय सेट पर माहौल हमेशा सामान्य नहीं रहता था. उनके मुताबिक शूटिंग के दौरान कई बार तनाव की स्थिति बन जाती थी. उन्होंने कहा कि पवन सिंह की वैनिटी वैन में अक्सर झगड़े होते थे और इसका असर शूटिंग पर भी पड़ता था. 

मोनालिसा के अनुसार कई बार इन विवादों के कारण फिल्मों की शूटिंग में देरी तक हो जाती थी. उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों से वह काफी परेशान हो जाती थीं क्योंकि विवाद किसी और का होता था और चर्चा उनके नाम के साथ होने लगती थी.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते पर कही बात

मोनालिसा ने इंटरव्यू में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर भी टिप्पणी की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके नाम जुड़ने से अक्षरा सिंह को कोई आपत्ति होती थी तो उन्होंने कहा कि अक्षरा ने कभी उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की. हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि सेट पर कई बार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच होने वाले विवादों का असर पूरे माहौल पर पड़ता था. मोनालिसा ने यह भी कहा कि उस समय पवन सिंह और अक्षरा के रिश्ते की चर्चा थी, लेकिन इसके साथ ही उनके अन्य अफेयर्स की बातें भी सामने आती रहती थीं.

यह भी पढ़ें: स्कूल की बस का फर्श था टूटा, झटका लगा और नीचे गिर गई 9 साल की नैना, बच्ची को मिली दर्दनाक मौत